आखिरी 3 गेंदों पर 3 छक्के, राहुल मांझी ने दिलाई PRESS 11 को रोमांचक जीत, SPL सीजन-2 का खिताब किया अपने नाम

सोनाहातू प्रीमियर लीग के फाइनल में मां दुर्गा 11 को हराकर PRESS 11 बनी चैंपियन, राहुल मांझी मैन ऑफ द मैच और केशव मैन ऑफ द सीरीज

By
admin

रांची: रांची के सोनाहातू के पावर हाउस ग्राउंड में आयोजित सोनाहातू प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में PRESS 11 की टीम ने मां दुर्गा 11 को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

फाइनल मैच में मां दुर्गा 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 89 रन बनाए और PRESS 11 के सामने 90 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी PRESS 11 की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए बड़े शॉट्स की दरकार थी।

मैच का रोमांच तब चरम पर पहुंच गया, जब PRESS 11 को आखिरी तीन गेंदों में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। इस दबाव भरे मौके पर बल्लेबाज राहुल मांझी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए और अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी। उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन से मैदान में मौजूद दर्शक झूम उठे।

राहुल मांझी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं PRESS 11 के खिलाड़ी केशव को पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

फाइनल मुकाबले के बाद विजेता PRESS 11 और उपविजेता मां दुर्गा 11 की टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया विकास मुंडा और संजय महतो उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समिति के अमर मुंडा और नरेश महतो को बधाई दी।

Share This Article
error:Content is protected !!