रांची: रांची के बुंडू में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से आयोजित तमाड़ विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष अबू सईद अंसारी के नेतृत्व में भाजपा, आजसू और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) से जुड़े कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोग झामुमो में शामिल हुए। अमानत अली इंटर महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक के स्वागत के बाद दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह स्थल पर पहुंचने पर विधायक विकास कुमार मुंडा का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान विधायक ने अबू सईद अंसारी सहित अन्य नए सदस्यों को माला पहनाई और झामुमो का पार्टी पट्टा देकर संगठन में शामिल कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति रही।

हेमंत सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का किया उल्लेख
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपेक्षा जताई।
अबू सईद अंसारी समेत इन लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
झामुमो में शामिल होने वालों में अबू सईद अंसारी के अलावा राम मोहन मुंडा, मधुसूदन सिंह मुंडा, जगन्नाथ लोहरा, रामलाल लोहरा, आलोका देवी, श्रीकांत मछुआ, श्यामलाल सिंह मुंडा, गिरधारी हजाम, जितेंद्र सिंह गोंझू, घासी राम महतो, साहब सईद अंसारी, सदाब सईद अंसारी, उज्ज्वला देवी, राजकुमारी, संतोष मुंडा, मुनिलाल देवी, बिसोहरी मछुआ, बुदराम मछुआ, प्रदुम मछुआ, राहबर अली, सज्जाद आलम, अतीक अंसारी, शेख जब्बार, बुधनी देवी, मुस्तकीम खान, मुनिया खान, रब्बना देवी, मंजू कुमारी, पुर्नी देवी, हरादन लोहरा, आदिल सईद अंसारी, गुरुवारी देवी, विद्याधर मछुआ, सुखराम सिंह मुंडा, परेश मुंडा, पदम, लोचन मुंडा, चांदनी मुंडा, बासु महली एवं राम सिंघार मछुआ सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए।

प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह
कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो बुंडू प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर सिंह मुंडा ने की। शिक्षाविद एवं समाजसेवी अली अल-अराफात ने स्वागत भाषण दिया, जबकि विधायक प्रतिनिधि अशरफ अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ सिंह मुंडा, हर्षवर्धन शर्मा, सहरी, अड़की विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, चांदनी देवी, प्रदीप मुंडा, बासु सेठ, उमेश महतो, अरविंद कुमार, गिरीश मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, बिरसा मुंडा, विक्रम मुंडा, राणा रंजीत सिंह प्रधान, बाबू खान और रेखा कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में शामिल नए सदस्यों ने झामुमो संगठन को मजबूत करने के साथ क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

















