बुंडू में आजसू का सदस्यता अभियान, सुदेश महतो की मौजूदगी में दर्जनों लोग पार्टी में शामिल

प्रताप सिंह मुंडा के नेतृत्व में कई लोगों ने थामा दामन, दिलीप साहू की घर वापसी

By
admin

रांची: रांची जिले के बुंडू स्थित हैप्पीनेस रिसॉर्ट में आजसू पार्टी की ओर से तमाड़ विधानसभा स्तरीय परिचर्चा सह कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रताप सिंह मुंडा के नेतृत्व में कई लोग आजसू में शामिल

बुंडू के युवा नेता प्रताप सिंह मुंडा के नेतृत्व में चंदन कर्मकार, महेश कर्मकार, गुरुचरण मुंडा, अकाल मुंडा, दुबराज बिंजिया, अमर मुंडा, सूरज उरांव, सुभाष सिंह, सरजू मुंडा और प्रभु मुंडा समेत कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। वहीं, राजकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में समाजसेवी महेश शर्मा उर्फ मिर्चा सहित अन्य लोगों ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दिलीप साहू ने की पार्टी में घर वापसी

समारोह के दौरान रेलडीह के पूर्व उपप्रमुख दिलीप साहू ने पुनः आजसू पार्टी में वापसी की। उनके दोबारा पार्टी से जुड़ने के साथ नए सदस्यों के शामिल होने से कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में तमाड़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राम दुर्लभ सिंह मुंडा शामिल हुए। इनके अलावा हीरालाल दास, रमेश भगत, श्याम महतो, रसोराज महतो, अड़की प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख केशव चंद्र महतो, राजकिशोर कुशवाहा, सिद्धार्थ मुंडा, भय भंजन महतो, तमाड़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख उमेश नायक, अनिल महतो और धनश्वर महतो भी मौजूद रहे।

महिला कार्यकर्ताओं की भी रही भागीदारी

समारोह में राधिका देवी, सुनीता देवी, पिंकी कुमारी और सुमित्रा देवी समेत पार्टी की कई महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

रसोराज महतो ने की अध्यक्षता, श्याम कुमार महतो ने किया संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच के वरिष्ठ नेता रसोराज महतो ने की, जबकि मंच संचालन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव श्याम कुमार महतो ने किया। सम्मेलन में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों की भागीदारी रही।

Share This Article
error:Content is protected !!