खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस ने 330 किलो डोडा बरामद कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया।

अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी, 49 लाख से ज्यादा का डोडा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

By
admin

खूंटी: जिले के अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडा की कुल मात्रा 330.21 किलोग्राम बताई जा रही है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 49 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि अड़की थाना क्षेत्र के ग्राम नौडी, बाबू टोला में अंकित हजाम और लालू हजाम के घर में अवैध डोडा छिपाकर रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

घर में छिपाकर रखा था डोडा छापामारी के दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर की तलाशी ली गई, जहां से 21 बोरा में रखा गया डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कैसे हुआ खुलासा

एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूरी योजना बनाकर छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से डोडा के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस को जैसे ही पुख्ता सूचना मिली, तत्काल टीम बनाकर कार्रवाई की गई और बड़ी मात्रा में डोडा जब्त किया गया।

सगे भाई चला रहे थे अवैध कारोबार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित हजाम उर्फ साजु ठाकुर (28 वर्ष) और लालू हजाम (31 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और मिलकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में अड़की थाना कांड संख्या 07/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी ने किया। छापामारी दल में पु0अ0नि मनीष कुमार, पु0अ0नि कुंदन कुमार सहित अड़की थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share This Article
error:Content is protected !!