मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, परिवार संग की पूजा-अर्चना

तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी रहे मौजूद, राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

By
admin

रांची: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को रांची के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दिउड़ी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की.

मंत्री के साथ मंदिर पहुंचे तमाड़ विधायक विकास मुंडा

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के साथ तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी मंदिर पहुंचे. दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा उनका अभिवादन स्वीकार किया. मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी.

मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने भी मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की. मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं. मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती रही और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई.

Share This Article
error:Content is protected !!