बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के तीन थानों को मिले नये थाना प्रभारी, संभाली कमान

तमाड़ और राहे के नये थाना प्रभारियों ने संभाला पदभार, पूर्व प्रभारियों ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

By
admin

रांची: रांची के बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के तमाड़, दशमफॉल और राहे थाना में पुलिस विभाग द्वारा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभागीय आदेश के तहत तीनों थानों के लिये नये थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। तमाड़ और राहे थाना में नये अधिकारियों ने योगदान देकर पदभार संभाल लिया है, जबकि दशमफॉल थाना के लिये भी नये प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार पुअनि दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना प्रभारी, पुअनि कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना प्रभारी तथा पुअनि अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना प्रभारी बनाया गया है।

पूर्व प्रभारियों ने सौंपा कार्यभार, नये अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

तमाड़ और राहे थाना में नये थाना प्रभारियों के योगदान के दौरान पूर्व थाना प्रभारियों ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। इस दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

नये थाना प्रभारियों ने पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

नये थाना प्रभारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जायेगी। साथ ही आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया जायेगा।

वहीं, विभागीय आदेश के तहत दशमफॉल थाना के लिये नियुक्त नये थाना प्रभारी ने शनिवार तक योगदान नहीं दिया था।

Share This Article
error:Content is protected !!