ऋषिकेश महतो की पहल पर जागाईसिगु में खेल और संस्कृति का भव्य संगम

फुटबॉल टूर्नामेंट, मुर्गा लड़ाई और छौ नृत्य के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच

By
admin

रांची: रांची जिले के तमाड़ प्रखंड अंतर्गत उलीडीह पंचायत के ग्राम जागाईसिगु में एक दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें खेल, परंपरा और संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। इस पूरे आयोजन में विशेष रूप से ऋषिकेश महतो की सक्रिय भूमिका और पहल चर्चा का केंद्र रही।

माननीय विधायक विकास कुमार मुंडा के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे ऋषिकेश महतो ने न सिर्फ कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का सबसे बड़ा माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें सोशी स्पोर्टिंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और 60 हजार रुपये का नगद पुरस्कार जीता। वहीं रोहित स्पोर्टिंग द्वितीय स्थान पर रही, जिसे 45 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में ऋषिकेश महतो ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मेले में पारंपरिक मुर्गा लड़ाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने ग्रामीण संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। वहीं रात में पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छौ नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया और दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अशोक महतो, जिला परिषद सदस्य तमाड़ पूर्वी श्रीमती भवानी मुंडा, जगन्नाथ सिंह मानकी, कालोशोशी सिंह मुंडा, विषम सिंह मुंडा, प्रकाश सिंह मुंडा और राधगोविंद सिंह मुंडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस सफल आयोजन के पीछे जय बजरंगबली मेला समिति के अरविंद सिंह मुंडा, निर्मल कुमार महतो, बनमाली सिंह मुंडा, दिनेश सिंह मुंडा, दुबराज सिंह मुंडा, शिवेश कुमार और बुद्धेश्वर सिंह मुंडा समेत पूरी टीम का अहम योगदान रहा।

Share This Article
error:Content is protected !!